अगर घर के दरवाजे पर बंधा दिखे सफेद रबर बैंड, तो तुरंत करें पुलिस को फोन.



By REAL FACTS - UNTOLD STORIES
WWW.AAJTAK2.BLOGSPOT.COM
 September 5, 2017

   अगर आपको भी अपने घर के दरवाजे पर सफेद रबर बैंड लगा दिखे, तो सावधान हो जाएं। चोरों की नजर आपके घर पर हो सकती है।कहने को तो जमाना काफी मॉडर्न हो चुका है। लोगों से लेकर चोर–उचक्के भी एडवांस हो गए हैं। ऐसे में लोग चोरों से बचने के लिए सारे एडवांस तरीके अपनाते हैं। लेकिन अब चोरों ने चोरी करने के लिए ऐसे तरीके निकाल लिए हैं, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को ऐसे ही एक तरीके के बारे में जानकारी दी है।

टेक्सास में रहने वाली महिला किम केरनिगलियरो ने पिछले साल अपने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे कुछ लोगों ने पहले तो उनके घर का दरवाजा पीटा। जब उन्होंने गेट नहीं खोला, तो वो लोग वापस लौट गए। इसके आधे घंटे बाद किम अपने घर एक बाहर आईं। उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर सफेद रबर बैंड लगा देखा।

अगले दिन जब घर पर पुलिस आई, तो उन्होंने बताया कि इन दिनों कई घरों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे चोरों ने इन दिनों घर लूटने का नया तरीका अपनाया है? इसमें पहले चोर जोर–जोर से दरवाजा पीटते हैं, जैसे उन्हें मदद चाहिए। जैसे ही आप दरवाजा खोलेंगे, वो तुरंत आप पर अटैक कर देंगे।

रबर बैंड के जरिए थोड़े से खुले गेट को पूरी तरह से खोलने के कई वीडियोज भी सोशल साइट्स पर वायरल हुए थे। वैसे तो किम ने ये तस्वीर पिछले साल ही शेयर की थी, लेकिन लोगों को अवेयर करने के लिए ये पोस्ट फिर से शेयर की जा रही है।



किम द्वारा शेयर किया गया पोस्ट


Popular posts from this blog

खजुराहो मंदिर का रोचक इतिहास | Khajuraho Temple History

किले के तहखानों में छिपा है सिंधिया का खजाना, 'बीजक' है इस 'गंगाजली' की चाबी Follow us on:- www.aajtak2.blogspot.com

ये हैं रामायण के सबूत इन्हें देख आप भी मान जाएंगे रामायण सच है