ये सच हो सकता है कि फिल्म की कहानी काल्पनिक हो, लेकिन ये सच पूरा नहीं है कि फिल्म के किरदार काल्पनिक हैं। जिन किरदारों के आसपस कहानी का तानाबाना बुना गया है दरअसल में हम उनसे पहले परिचित हैं। जिस राज्य को लेकिर फिल्म बनाई गई है, जिसके लिए पूरी लड़ाई लड़ी जाती है वो राज्य आज अपने गौरवशानी वैभव को समेटे हुए हैं। मध्य प्रदेश में है माहिष्मती की गौरवाशाली विरासत मध्य प्रदेश का माहिष्मती दुर्ग जबलपुर में रहने वाले इतिहासविद राजकुमार गुप्ता बताते हैं कि चेदि जनपद की राजधानी 'माहिष्मति', जो नर्मदा के तट पर स्थित थी, इसका अभिज्ञान ज़िला इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित 'महेश्वर' नामक स्थान से किया गया है, जो पश्चिम रेलवे के अजमेर-खंडवा मार्ग पर बड़वाहा स्टेशन से 35 मील दूर है। महाभारत के समय यहाँ राजा नील का राज्य था, जिसे सहदेव ने युद्ध में परास्त किया था। 'ततो रत्नान्युपादाय पुरीं माहिष्मतीं ययौ। तत्र नीलेन राज्ञा स चक्रे युद्धं नरर्षभ:।' (महा0 सभा0 32,21) राजा नील महाभारत के युद्ध में कौरवों की ओर से लड़ता हुआ मारा गया था। बौद्ध साहित्य में माहिष्मति को द...